उत्तराखंड
Shocking: सड़क हादसे मे पिता ने अपने दो बच्चों के सामने तोड़ दिया दम…
रुड़की: हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां रुड़की हाईवे पर दो बाइक की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक ने अपने दो बच्चों के सामने दम तोड़ा है। दोनों बच्चों के भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बृजेश अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठा कर सोमवार की सुबह स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। जैसे ही बृजेश सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कोर कॉलेज के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे और ब्रजेश घायल हो गए। सभी को रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर अस्पताल के चिकित्सकों ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
