Connect with us

पौड़ी जिले के परिसीमन की कवायद तेज, होंगे इतने वार्ड…

उत्तराखंड

पौड़ी जिले के परिसीमन की कवायद तेज, होंगे इतने वार्ड…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है वहीं चुनाव से पहले बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि पौड़ी जिले का परिसीमन होने वाला है। रिपोर्टस की मानें तो पहाड़ के पहले नगर निगम के रूप में श्रीनगर को चुना गया था। इसमें 40 वार्ड बनाने के लिये कार्रवाई की जा रही है। जिसकी फाइल तैयार हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकार ने 31 दिसम्बर 2021 को श्रीनगर पालिका को पहाड़ी क्षेत्र का पहला नगर निगम बनाने का शासनादेश जारी किया था। इसके लिए कार्य जारी था। अब परिसीमन किया जा रहा है। इसे पहाड़ी क्षेत्र का पहला नगर निगम बनाया गया है।  इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों ने जिलाधिकारी पौड़ी को फाइल प्रेषित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्त, 51 मामलों का निस्तारण और 5 में एफआईआर के निर्देश…

बताया जा रहा है कि नगर निगम को लेकर वार्ड जनसंख्या को न्यूनतम 900 रखा गया है. ये सभी वार्ड धारी देवी से लेकर उफल्डा तक होंगे। इससे पूर्व जब श्रीनगर नगर पालिका था तब श्रीनगर में वार्डों की संख्या 13 थी। ये सभी वार्ड श्रीकोट से उफल्डा तक हुआ करते थे। अब इसका दायरा धारी देवी तक हो गया है।  सबसे छोटा वार्ड सात सौ पर और सबसे बड़ा वार्ड 13 सौ की जनसंख्या पर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top