Connect with us

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

उत्तराखंड

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

देहरादून 10 अप्रैल।

उत्तराखंड में चल रही डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा की।

बैठक में महासंघ के प्रतिनिधियों ने अपनी 27 सूत्रीय मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इनमें पदोन्नति, वेतनमान और पुरानी पेंशन व्यवस्था से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और सभी बिंदुओं का समुचित परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांगों के समाधान के लिए एक सब-कमेटी का गठन किया जाएगा, जो संबंधित विषयों का विस्तृत अध्ययन कर शीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

सीएम धामी ने कहा कि सरकार संवाद और समन्वय के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इंजीनियर्स महासंघ से भी जनहित को ध्यान में रखते हुए सहयोगात्मक रुख अपनाने और वार्ता प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए सभी पक्षों को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। सरकार डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों के प्रति संवेदनशील है और उनके समाधान के लिए सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…

बैठक में सचिव शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top