उत्तराखंड
आगाज: उत्तरप्रदेश में यंहा हनुमान चालीसा से होगा दिन का आगाज,,
उत्तरप्रदेश। महाराष्ट्र से शुरू हुआ लाउडस्पीकर विवाद अब धीरे-धीरे वाराणसी पहुंच चुका है। महादेव की नगरी काशी में भी अब लोग तेज आवाज में अजान का विरोध करने लगे हैं। ऐसे में शुक्रवार को हिंदू समुदाय के लोगों ने अपनी छत पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। आपको बता दें कि यह पाठ हनुमान जयंती से पहले किया गया है।
आपको बता दें कि अजान की तेज आवाज से परेशान होकर कुछ लोगों ने अपने घरों के ऊपर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। ऐसे में वाराणसी में दिन की शुरुआत अजान के साथ ही हनुमान चालीसा से भी होगी। लोग सुबह उठकर अपने घरों की छत पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। वाराणसी में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा शुरू करने वालों का कहना है कि अजान की वजह से मोहल्ले के लोग काफी परेशान हो गए थे। इससे निजात पाने के लिए उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए हनुमान चालीसा बजाया है।
महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे सरकार को अल्टीमेटम दिया है। ठाणे की एक रैली में राज ठाकरे ने अपनी मांग को दोहराते हुए कहा था कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने चाहिए। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को 3 मई से पहले कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
