उत्तराखंड
जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 के लिए टाइपिंग टेस्ट की डेट जारी, इस दिन होगा एग्जाम…
UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीखें जारी कर दी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से परीक्षा नोटिस देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UKPSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 5 मार्च को आयोजित की गई थी और परिणाम 4 मई को घोषित किए गए थे। यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट की हिंदी और अंग्रेजी की टाइपिंग परीक्षा 1 जून से 13 जून तक हरिद्वार में होगी। एडमिट कार्ड 22 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जिनके रोल नंबर मेरिट सूची में हैं, वे टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी / हिंदी) के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर असिस्टेंट या कनिष्ठ सहायक के लिए कुल 445 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए उम्मीदवारों को 22 मई से 16 जून के बीच अपना ऑनलाइन वरीयता फॉर्म जमा करना आवश्यक है।
ऐसे करें डाउनलोड
आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं
कनिष्ठ सहायक के लिए प्रवेश पत्र लिंक पर जाएं (जब उपलब्ध हो)
एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें
UKPSC कनिष्क सहायक टाइपिंग टेस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
