Connect with us

जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 के लिए टाइपिंग टेस्ट की डेट जारी, इस दिन होगा एग्जाम…

उत्तराखंड

जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 के लिए टाइपिंग टेस्ट की डेट जारी, इस दिन होगा एग्जाम…

UKPSC Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जूनियर असिस्टेंट परीक्षा 2022 के लिए टाइपिंग टेस्ट की तारीखें जारी कर दी हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से परीक्षा नोटिस देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

UKPSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा 2022 5 मार्च को आयोजित की गई थी और परिणाम 4 मई को घोषित किए गए थे। यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट की हिंदी और अंग्रेजी की टाइपिंग परीक्षा 1 जून से 13 जून तक हरिद्वार में होगी। एडमिट कार्ड 22 मई से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार जिनके रोल नंबर मेरिट सूची में हैं, वे टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी / हिंदी) के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।

यह भी पढ़ें 👉  The Art of Small Talk : Book Download Free

यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर असिस्टेंट या कनिष्ठ सहायक के लिए कुल 445 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए उम्मीदवारों को 22 मई से 16 जून के बीच अपना ऑनलाइन वरीयता फॉर्म जमा करना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए राजस्व वसूली बढाने के निर्देश

ऐसे करें डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर जाएं
कनिष्ठ सहायक के लिए प्रवेश पत्र लिंक पर जाएं (जब उपलब्ध हो)
एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें
UKPSC कनिष्क सहायक टाइपिंग टेस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवाओं का संगमः डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top