उत्तराखंड
उत्तराखंड में पैर पसार रहा कोरोना, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने सभी जिले के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। इन निर्देश में स्वास्थ्य सचिव ने साफ कहा कि कोविड-19 संक्रमण के फिर से महामारी के रूप लेने से पहले सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करना जरूरी है। स्वास्थ्य सचिव ने सभी से 8 बिंदुओं पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं।
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कै कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए पांच सूत्री रणनीति जांच, निगरानी, उपचार, टीकाकरण और कोविड एप्रोप्रियेट व्यवहार का लगातार अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करे। इन निर्देशों में आम जनमानस को सामाजिक दूरी का अनुपालन करना, मास्क पहने और हाथों को सेनेटाइज करने को लेकर जागरूक करें। कोविड-19 के टीकाकरण के कवरेज को बढ़ायें। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड और आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
दैनिक रूप से अस्पतालों में कोविड-19 के संक्रमित भर्ती मरीजों की सूचना प्राप्त करें और उनकी दशा पर निगरानी रखें। हल्के लक्षण वाले रोगियों को होम आइसोलेशन में ही उपचार करें और उनकी निगरानी रखें। कोविड-19 जांच की दर को बढ़ायें। हॉस्पिटल में आने वाले रोगियों में लक्षण दिखाई दें तो उनकी तत्काल जांच करायें। समुदाय स्तर पर यदि किसी जगह कोविड या फीवर केस की क्लस्टरिंग मिलती है तो वहां जल्द से जल्द जांच सुविधा बढायें और कार्रवाई करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
