उत्तराखंड
कोटद्वार में तीन दिन से लापता किशोरों के इस हाल में मिले शव, परिवार में कोहराम…
Uttarakhand News: कोटद्वार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग (Kotdwar Dugadda National Highway) 534 पर 5 वें मील के पास तीन लापता किशोरों के शव मिले है। बताया जा रहा है की तीनों युवक घर से मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे। और तीन दिन से लापता थे। अब किशोरों के शव मिलने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे वन विभाग से मिली सूचना के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। पुलिस ने दूगड्डा मार्ग पर कोटद्वार से करीब छह किलोमीटर आगे खोह नदी के तट पर तीनों युवकों के शव बरामद किए। पुलिस ने तीनों किशोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि तीनों सिद्धबली मंदिर में दर्शन करने की बात कहकर 9 सितंबर की सुबह घर से दो पहिया वाहन से निकले थे। कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। लेकिन, शाम तक किशोर घर वापस नहीं लौटे. घर ना लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने भी क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाल तीनों किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन परिजनों और पुलिस को किशोरों को ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
