उत्तराखंड
उत्तराखंड में होने जारी है मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक, चार राज्यों के सीएम होंगे शामिल…
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस बैठक में
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारनरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होंगे।
बैठक की तैयारियों के लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने 28 जून को अहम बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 17 बिंदुओं के अलावा तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी। इस संबंध में सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन द्वारा सभी सचिवों को सूचना भी भेज दी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
