उत्तराखंड
टिहरी: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार, पांच लोग घायल…
Accident: पर्वतीय अंचलों में दर्दनाक हादसों का सिलसिला जारी है। टिहरी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे 58 पर कीर्तिनगर रामपुर पुल पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। कार में पांच लोग सवार थे, सभी लोग गंभीर घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग से पांत लोग कार से देहरादून जा रहे थे। इस दौरान रामपुर पुल के समीप यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे 58 पर कीर्तिनगर रामपुर पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों घायलों को रेस्क्यू किया है। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि पांचों लोग रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
