उत्तराखंड
टिहरीः ग्रामीणों ने इस मांग को लेकर किया अनिश्चितकालीन धरना शुरू, कही ये बात…
Uttarakhand News: टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि टिहरी बांध से प्रभावित भल्डगांव के लोग टिहरी झील के किनारे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उनकी एक ही मांग है पुनर्वास। ग्रामीणों ने टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग पर ग्रामीण पुनर्वास न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी बांध परियोजना और पुनर्वास विभाग से विस्थापन की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन 20 सालों से ग्रामीणों का विस्थापन नहीं हो पाया है। टिहरी बांध की झील के कारण भल्डगांव और बधानगांव की जमीनों में लगातार भूस्खलन और मकानों में दरार पड़ रही है। इससे ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं। वहीं पुनर्वास की मांग को लेकर भल्डगांव के ग्रामीण झील के किनारे खड़ी पहाड़ी पर जान जोखिम में डालकर धरने पर बैठ गए हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि ग्रामीणों का कहना है जब तक गांव का विस्थापन नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा, क्योंकि टिहरी बांध की झील में ग्रामीणों की जमीनें डूब गई हैं। उन्होंने टीएचडीसी और पुनर्वास विभाग पर भल्डगांव का उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। पुनर्वास न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नंदा की चौकी पुलिया सुरक्षित, टूटी सिर्फ एप्रोच रोड; अफवाहों पर न दें ध्यान
मसूरी रोड पर 15 दिन में दो लेन सड़क तैयार करने के निर्देश, डीएम ने किया निरीक्षण
स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी हकीकत परखने ग्राउंड जीरो पर पहुंचे डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सैनिकों संग सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम…
