Connect with us

स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

उत्तराखंड

स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

 

देहरादून, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति-2024 के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान 6 प्राथमिक लाभार्थी वाहन स्वामियों को पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि के सब्सिडी चेक वितरित किए गए, जबकि 5 अन्य लाभार्थियों की सब्सिडी स्वीकृति प्रक्रिया भी पूरी होने की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्तराखण्ड को स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ईंधन आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और डीजल वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हरित ऊर्जा और सतत विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और उत्तराखण्ड भी इसी संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 700 श्रद्धालु रवाना…

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन बढ़ा रही है। प्रदेशभर में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं तथा रोप-वे और आधुनिक शहरी परिवहन प्रणाली के विकास पर भी तेजी से काम चल रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत उत्तराखण्ड ने 40 हजार रूफटॉप सोलर संयंत्रों का प्रारंभिक लक्ष्य समय से पहले हासिल कर लिया है और कुल लक्ष्य का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड को हरित ऊर्जा, स्वच्छ परिवहन और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, मेयर सौरभ थपलियाल, सचिव परिवहन रविनाथ रमन सहित परिवहन विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top