Connect with us

टिहरीः गजा में खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

टिहरीः गजा में खाई में गिरी कार, दंपति की मौत, मचा कोहराम…

टिहरी गढ़वाल में लगातार दूसरे दिन भी बड़ा हादसा हो गया है। हादसे की खबर
गजा तहसील से आ रही है। यहां गजा-खाड़ी मार्ग पर गजा से 2 किमी खाड़ी की ओर 1 कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में  पति पत्नी की मौत हो गई ।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी

गजा-खाड़ी मार्ग पर एक वेगनार कार 400 से 500 मीटर नीचे जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से रेस्क्यू किया। कड़ी मश्क्कत के बाद शवो को बाहर निकाला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

मृतकों की पहचान प्रीतम सिंह उर्फ पृथा(52) पुत्र मोर सिंह, निवासी-भलियालपानी, गजा, टिहरी गढ़वाल और भरोसी देवी(40) पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले शुक्रवार को भी टिहरी में कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  36 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री की मंजूरी…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top