उत्तराखंड
टिहरीः चंबा हादसे में मलबे से अब तक पांच शव बरामद…
उत्तराखंड के नई टिहरी में हुए भूस्खलन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि यहां चंबा थाने के पास जहां देखते ही देखते पहाड़ सड़क पर आ गया। वहीं हुए है। जिसमें एक चार माह का मासूम भी है ।
मिली जानकारी के अनुसार टिहरी जिले में सोमवार को चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से भारी भूस्खलन होने के कारण भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए थे। मलबे से चार शव कल बरामद किए जा चुके थे। वहीं देर रात सर्च टीम ने पांचवा शव बरामद किया।
बताया जा रहा है कि लापता चल रहे सोहन सिंह रावत पुत्र रुकम सिंह उम्र 34 वर्ष का शव मलबे से निकाला, जिसके बाद हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हुई।6 जेसीबी और एसडीआरएफ, पुलिस जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर तत्काल कार्य करते हुए 5 बॉडीज को बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बौराड़ी अस्पताल भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि शवों की पहचान मलबे में दबे ग्राम जसपुर कंडीसौड़ निवासी पूनम खंडूरी पत्नी सुमन सिंह उम्र लगभग 30, एक बच्चा पुत्र सुमन सिंह उम्र लगभग 4 माह तथा सरस्वती देवी बहन सुमन सिंह उम्र 32 के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
