उत्तराखंड
टिहरीः गुलदार ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, दहशत में लोग…
उत्तराखंड में गुलदार का आतंक थम नहीं रहा है। पौड़ी के बाद अब नई टिहरी में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत है। बताया जा रहा है कि प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव में एक महिला पर हमला किया है। साथ ही एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामला प्रताप नगर ब्लॉक के आबकी गांव का है। यहां बीती रात गुलदार ने 62 वर्षीय चंद्रमा देवी पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि महिला के चेहरे पर गुलदार ने हमला किया है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को रात में ही अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया था।
वहीं बताया जा रहा है कि गुलदार ने सिर्फ महिला पर ही हमला नहीं किया है। बल्कि एक कुत्ते को भी अपना शिकार बनाया है। गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों मे वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं बताया जा रहा है कि विभाग ने गांव में कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जंगल में अकेले न जाने की सलाह दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
