उत्तराखंड
टिहरीः दर्दनाक सड़क हादसे में राजस्व विभाग के अमीन की मौत
टिहरी: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी-अभी दर्दनाक हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोबरा चांठी पुल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं अमीन की मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब धर्मवीर कंडियाल कार से प्रतापनगर की ओर जा रहे थे। तभी डोबरा चांठी पुल के समीप मोटना बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। बताया जा रहा है कि धर्मवीर कंडियाल राजस्व विभाग में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे।
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
