उत्तराखंड
‘NLRM से जुड़कर तहसील गजा की सुनीता सजवाण बनी आत्मनिर्भर’
ग्रामीण महिलाएं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर हो रही हैं। वे योजनाओं का लाभ लेकर न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि अन्य के लिए भी मिसाल पेश कर रही है।
इसी क्रम में विकासखंड चंबा से करीब 30 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भाली में वर्ष 2019 में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं ने ‘मातृशक्ति स्वयं सहायता समूह–भाली’ का गठन किया।
जहां समूह की अध्यक्ष बनी सुनीता सजवाण ने कई ग्रामीण महिलाओं को समूह के माध्यम से कम ब्याज में ऋण दिलाकर व्यवसाय करने के लिए प्रेरित किया है, वहीं सुनीता खुद अपने पति यशपाल सजवाण के साथ मिलकर गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर गजा मार्केट में दूध डेयरी का संचालन कर रही है। साथ ही मार्केट में चाय, पकोड़ी, समोसे, जलेबी खाद्य उत्पादों के साथ अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है।
सुनीता सजवाण ने बताया कि जब से वह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े हैं तब से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। आइए मिलकर सुनीता जैसे और भी ग्रामीण महिलाओं को प्रेरित करे और सशक्त बनाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
