उत्तराखंड
उत्तराखंड में अचानक मौसम ने ली करवट, तेज हवा से गिरे बिजली के पोल और पेड़…
उत्तराखंड में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं,तेज आँधी ने ऋषिकेश में तबाही मचाई। यहां बिजली के पोल और पेड़ गिरने की खबर है। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर के समय अचानक तेज हवा चली। जिससे आवास विकास स्थित शिवा एन्क्लेव क्षेत्र में एक पेड़ बिजली की तारों पर जा गिरा। जिससे बिजली के दो पोल भी उखड़ कर सड़क पर खड़ी कार पर गिर गए। जिससे दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि बिजली के खंभों का बेस जमीन में ठीक तरीके से नहीं बनाया था। इसलिए बिजली के खंभे उखड़ कर गिर गए।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने छह जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार जताए हैं। जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले शामिल है। बताया जा रहा है कि इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज गर्जना व बिजली चमकने के साथ बारिश की आशंका है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…
19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…
एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…
देहरादून में तय स्थानों पर ही होगी पटाखों की बिक्री…
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : धामी
