उत्तराखंड
छात्रसंघ चुनावः एबीवीपी द्वारा एनएसयूआई प्रत्याशियों पर दबाव बनाने का आरोप…
देहरादून। डोईवाला छात्रसंघ चुनावों एबीवीपी द्वारा एनएसयूआई प्रत्याशियों पर दबाव बना नाम वापसी की बात सामने आई है। एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली ने आरोप लगाया नामांकन के दिन एनएसयूआई के विवि प्रतिनिधि प्रत्याशी विनय ठाकुर के घर पहुंच एबीवीपी व भाजपा नेताओं ने डेरा डाला। और एनएसयूआई से चुनाव न लडने का दबाव बनाया। और परिवार पर भी भारी दबाव बनाया।
जिसके बाद आदर्श ने एबीवीपी से विवि प्रतिनिधि के पद पर नामांकन किया। और निर्विरोध जीत हासिल की। अब एनएसयूआई के सह सचिव उम्मीदवार मनप्रीत कौर के घर एबीवीपी नेताओं ने व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा परिवार पर नाम वापसी के दबाव बनाया जा रहा है। और मानसिक तौर पर उत्पीड़न किया जा रहा।
मनप्रीत कौर ने कहा वह एनएसयूआई से सह सचिव पद पर चुनाव लड़ना चाहती है। क्योंकि एनएसयूआई की कार्य प्रणाली उन्हें पसंद है। लेकिन एबीवीपी द्वारा उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। और नाम वापसी की बात की जा रही है। और जब वे नही मानी तो उनके माता पिता पर दबाव बनाया जा रहा है।
वहीं एबीवीपी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने कहा कि जिस प्रत्याशी ने भी नाम वापसी किया है। वो अपनी मर्जी से किया है। इससे एनएसयूआई का कोई लेना-देना नहीं है। एबीवीपी पिछले 12 सालों से डोईवाला में शानदार जीत दर्ज करती आ रही है। इसलिए एनएसयूआई बौखलाई हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
