उत्तराखंड
उत्तराखंड में बढ़ी सख्ती, धामी सरकार ने राज्य में लगाया नाइट कर्फ्यू, ये है पाबंदियां…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड में भी नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान किया। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन और कोविड केसों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है कि नाइट कर्फ्यू को प्रभारी ढंग से लागू किया जाए। प्रदेशभर में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू होगा। पिछले दिनों देश में तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा चुके हैं। केंद्र सरकार की ओर से मिले दिशा-निर्देश के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। केवल आवश्यक सेवाओं को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि देश के साथ ही उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसी के चलते प्रदेश सरकार ने यहां नाइट कर्फ्यू लगा दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
