उत्तराखंड
जल्द ही जल निगम में रिक्त पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स…
Job Update: युवाओं के लिए काम की खबर है। राज्य में जल्द ही जल निगम में रिक्त पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसकी कवायद शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि इस भर्ती के तहत असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन समेत 722 पदों पर तैनाती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए निगम मैनेजमेंट ने शासन से मंजूरी मांगी है।
मिली जानकारी के अनुसार निगम द्वारा शासन को रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही इस भर्ती का अध्याचयन आयोग को भेज दिया जाएगा। जिसके बाद आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन पदों पर है भर्ती की तैयारी
एई सिविल के मौजूदा समय में 65 पद खाली हैं। एई यांत्रिक के 11, जेई सिविल के 175, जेई यांत्रिक के 34 समेत 41 ड्राफ्टसमैन, 10 मंडलीय लेखाकार, दो कैमिस्ट, 30 वैयक्तिक सहायक, 22 कनिष्ठ सहायक, दो स्टोर कीपर, 67 वाहन चालक, 263 चतुर्थ श्रेणी के पद खाली है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
