उत्तराखंड
उत्तराखंड के सरकारी भवनों एवं स्कूलों में जल्द ही लगेंगे सोलर प्लांट…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के सरकारी भवनों एवं स्कूलों में जल्द ही सोलर प्लांट्स लगने वाले है। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सोलर प्लांट्स को लगाए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी भवनों एवं स्कूलों की छत पर सोलर प्लांट्स लगाए जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
बताया जा रहा है कि सीएस ने इससे पहले पिरूल (चीड़ की पत्ती) के निस्तारण व अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने पिरूल से बिजली उत्पादन हेतु लगाए गए प्लांट के संचालक भी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पिरूल के निस्तारण के लिए उसके विभिन्न उपयोगों पर शोध किए जाएँ और पिरूल को ईंधन के रूप में उपयोग किए जाने की सम्भावनाएं तलाशी जाएं।
मुख्य सचिव ने पिरूल को वन उत्पाद की श्रेणी से बाहर किए जाने हेतु शीघ्र शासनादेश किए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने मिड डे मील में पिरुल के बिकेट्स का ईंधन भी वैकल्पिक रूप से इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिरूल से विद्युत उत्पादन को व्यवहार्य बनाए जाने के लिए और क्या सुधार किया जा सकता है, पॉलिसी में क्या बदलाव किया जा सकता है, इस पर भी विचार किया जाए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
