उत्तराखंड
वारदात: संतों की नगरी में सनसनीखेज वारदात, परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट,,
उत्तरप्रदेश। तीर्थनगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई है। इस दुखद घटना को नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में बीती रात अंजाम दिया गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय राहुल तिवारी, उनकी पत्नी 38 वर्षीय प्रीति व तीन बेटियों जिनकी उम्र 12, 07 और पांच वर्ष बताई जा रही है की भी हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है, जिस परिवार की हत्या हुई है वह कौशांबी का रहने वाला है।
परिवार नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर रहता था। हत्या की सूचना पर नवाबगंज थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फारेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हत्या के कारणों व हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
