उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस विभाग में चार अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने पुलिस विभाग में चार अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिसकी लिस्ट जारी की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें 2 आईपीएस अधिकारी हैं, जबकि दो पीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को अल्मोड़ा का नया एसएसपी बनाया गया है। इससे पहले रचिता जुयाल अल्मोड़ा में एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रही थी। रचिता जुयाल के प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण अब ये जिम्मेदारी राजगुरु को सौंपी गई है।
वहीं अजय गणपति को एसपी रेलवे की जिम्मेदारी दी गई है। अजय गणपति हरिद्वार में तैनात एसपी आईपीएस रेखा यादव के पति हैं। अजय गणपति का हाल ही में उत्तराखंड कैडर हुआ है। जिसके बाद उन्हें एसपी रेलवे बनाया गया है।
वहीं बताया जा रहा है कि उप सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे विमल कुमार आचार्य को उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय रामनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इनसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय में तैनात उत्तम सिंह नेगी को उप सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
