Connect with us

भर्ती विवादों के बीच यूकेएसएसएससी में अधिकारियों के कार्यों में हुआ बदलाव, देखें…

उत्तराखंड

भर्ती विवादों के बीच यूकेएसएसएससी में अधिकारियों के कार्यों में हुआ बदलाव, देखें…

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक प्रकरण में जहां कार्रवाई जारी है। रिपोर्टस की माने तो पूर्व सचिव और परीक्षा नियंत्रक समेत 6 लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए है। वहीं अब शासन ने आयोग में बड़ा फेरबदल किया है। बताया जा रहा है कि आयोग में अधिकारियों के कार्यों में बदलाव किया गया है। जिसकी सूची जारी की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग पेपर लीक प्रकरण में विजिलेंस जांच की जद में आए अनुभाग अधिकारी व समीक्षा अधिकारियों को आयोग ने हटा दिया है। तो वहीं 16 अन्य कर्मचारियों को भी इधर से उधर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई आयोग के सचिव एसएस रावत के द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

ये हुआ बदलाव

  • समीक्षा अधिकारी दीपा जोशी को गोपन अनुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाला है।
  • समीक्षा अधिकारी बीएल बहुगुणा को अधियाचन अनुुुभाग से हटाकर बाध्य प्रतीक्षा में डाल दिया है।
  • सहायक समीक्षा अधिकारी प्रवीण राणा को लोक सूचना अधिकारी से हटाकर अधियाचन अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • प्रभारी अनुसचिव राजन नैथानी को विभागीय नियमावली आदि के कार्यों से हटाकर जांच से संबंधित काम दिए गए हैं।
  • अनुभाग अधिकारी संतोष कुमार निराला को परीक्षा से गोपन
  • सहायक लेखाकार भरत सिंह चौहान को बजट से लेखा के सभी काम,
  • सुभाष घिल्डियाल को अधियाचन से हटाकर परीक्षा अनुभाग,
  • प्रमीत अधिकारी को अति गोपन से हटाकर गोपन अनुुुभाग,
  • सतीश चंद्र उप्रेती को विधि, बबीता को परीक्षा अनुभाग,
  • सपना को परीक्षा अनुभाग,
  • अरविंद सिंह को गोपन अनुभाग,
  • अनिल कुमार को विधि अनुभाग,
  • विनीत रावत को गोपन और पंकज सुंद्रियाल को लेखा अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top