उत्तराखंड
दुःखद: श्रीनगर लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए उत्तराखण्ड का लाल देश के लिए हुआ शहीद…
उत्तराखंड: उत्तराखंड के लिए एक दुख भरी खबर सामने आई है। श्रीनगर-लेह हाईवे पर अपना फर्ज निभाते हुए 09 गढ़वाल राइफल, ग्राम कांडे तहसील थराली चमोली निवासी वीर सपूत बाघ सिंह के शहीद होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सैन्यधाम के वीरसपूत की वीरगति के समाचार से क्षेत्र में शोक की लहर है। राष्ट्ररक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद को शत्-शत् नमन। उनका यह बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भी शहीद जवान बाघ सिंग को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
