उत्तराखंड
धावक मानसी नेगी ने जीता गोल्ड मेडल, प्रदेश का नाम किया रोशन…
उत्तराखंड की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर चमोली गढ़वाल की धावक मानसी नेगी ने नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। उन्होंने ये मेडल 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 जीता है। उनकी इस कामयाबी से प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मानसी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी जीत पर जहां प्रदेश को उनपर गर्व है। इससे पहले भी मानसी कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं। चमोली के मजोठी गाव की बेटी मानसी नेगी ने तो जैसे गोल्ड के अलावा दूसरा मेडल नहीं लाने की कसम खाई है। इससे पहले मानसी ने नेशनल लेबल पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
वहीं उत्तराखंड पुलिस ने भी मानसी को बधाई दी है। पुलिस ने लिखा है कि मानसी हमारे उत्तराखंड की शान! चमोली की हमारी बेटी मानसी नेगी ने तमिलनाडु में अयोजित 82वें आल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय एथेलिटिक मीट 2023 में रेस वॉक (20KM) में स्वर्ण पदक जीता है। मानसी, अभी आपको बहुत आगे तक जाना है और भारत के लिए बहुत सारे मेडल लाने हैं। बहुत शुभकामनाएं!
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
