उत्तराखंड
उत्तराखंड की इस भर्ती को लेकर आयोग ने दिया बड़ा फरमान, ये काम करना हुआ जरूरी

देहरादूनः उत्तराखंड में समूह-ग भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग की भर्तियों में ओबीसी प्रमाणपत्र को लेकर पैदा हो रहे असमंजस के बीच बड़ा फैसला लिया है। अब आवेदन की अंतिम तिथि तक ओबीसी सहित सभी सर्टिफिकेट पूरे होने जरूरी होंगे। यदि किसी के सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होंगे तो उनका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर सबसे ज्यादा परेशानी सामने आ रही थी। कई जिलों से आयोग ने स्पष्टीकरण भी मांगा था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया था। जिसके बाद आयोग ने बैठक कर तय किया कि ओबीसी, एससी, एसटी से लेकर तमाम सर्टिफिकेट, जिनका लाभ कोई उम्मीदवार ले रहा हो, वह आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरे होने चाहिए।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार ओबीसी का लाभ ले रहा है तो आवेदन की अंतिम तिथि तक उसके पास ओबीसी सर्टिफिकेट होना चाहिए। सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध न होने पर उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। आयोग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
