उत्तराखंड
उत्तराखंड पुलिस विभाग में इन पदों पर होने वाली है भर्ती, प्रस्ताव तैयार…
Job Update: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होने वाली है। जिसकी कवायद तेज हो गई है। आइजी हेडक्वार्टर के स्तर पर इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती के लिए आवेदन निकाले जाएंगे। ऐसे में युवा तैयारियां शुरू कर लें।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस विभाग में कांस्टेबल के रिक्त 1550 पदों पर भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधीनस्थों के साथ बैठक के बाद भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। बताया जा रहा है कि अब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के साथ बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। जिसके बाद अगले एक सप्ताह में भर्ती के लिए अधियाचन शासन को भेजा जा सकता है। माना जा रहा है कि शासन से हरी झंडी मिलते ही भर्ती शुरू कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में करीब तीन हजार सिपाहियों की कमी है। जिससे थाना-चौकियों में सही से कार्य नहीं हो पा रहा है। शहरों में नाइट पिकेट बंद हैं और रात्रि गश्त भी ठीक तरीके से नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में इस भर्ती से पुलिस व्यवस्था में थोड़ा सुधार आएगा। तो वहीं लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
