उत्तराखंड
भारतीय रेलवे में निकली 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन…
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। बताया जा रहा है कि ये भर्ती सहायक लोको पायलट के 238 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर 6 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से कुल 238 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 120, ओबीसी के लिए 36, एसटी के लिए 18 और एससी के लिए 36 पद आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी। साथ ही फिटर आदि ट्रेड में आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए। आवेदकों की उम्र 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी वर्ग के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 47 वर्ष तय की गई है।
उम्मीदवारों का सिलेक्शन सीबीटी एग्जाम के जरिए किया जाएगा। एग्जाम में पास उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। भारतीय रेलवे द्वारा आयोजित परीक्षा में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवार को 19 हजार 900 रुपए से लेकर 35 हजार रुपए तक हर महीने सैलरी के रूप में दिए जाएंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाएं।
यहां GDCE ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिंक पर क्लिक करें। (एक्टिव होने के बाद)
अब न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
मेल आईडी, फोन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
अब आवेदन शुरू करें और मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट कर दें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
