उत्तराखंड
बेरहमी से अपने ससुर को पिटाई करने के मामले में आया ट्विस्ट, पढ़ें अपडेट…
Uttarakhand News: उत्तरकाशी का शर्मसार करता वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है। मामला एक बहू द्वारा खाना मांगने पर बेरहमी से अपने ससुर को पिटाई करने का है। इस मामले में अब बड़ा ट्विस्ट आया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें बहू के चेहरे पर खून लगा हुआ है। आरोप है कि बहु पर ससुर ने हमला किया था।
आरोप है कि इस महिला के साथ शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मारपीट करते थे। एक साल पहले मामले में पुलिस को इसकी तहरीर भी दी गई थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को घरेलू बताते हुए कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा था कि महिला के साथ उसके पति व ससुर द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किया जाता। दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर मारपीट की जाती ।
महिला के दो बच्चे है उनके साथ भी महिला का पति शराब पीकर पिटाई करता तो वहीं ससुर शराब पीकर देर रात घर आकर खाना मांगता। लेकिन आरोप है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई न कर इसे आपस में सुलझाने की बात कहीं। ऐसे में महिला के परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस द्वारा इस मामले पर उसी समय कार्यवाही हो जाती तो आज शायद इस तरह के हालात पैदा ना होते ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
