उत्तराखंड
धामी कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें…
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बताया जा रहा है कि बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर निर्णय लिया गया है। वहीं राजस्व और अलग अलग विभागों की कब्जो की जमीनों क़ो लेकर सीएम की अध्यक्षता में सब कमेटी बनी है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। आइए जानते है क्या हुए बड़े फैसले..
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य सरकार की सोलर नीति में सीएम स्वरोजगार संशोधन नीति को मंजूरी दे दी गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ-सथ गैरसैंण में पेश होने वाले बजट को भी मंजूरी मिल गई है। सूत्रों की माने तो राज्य सरकार इस बार सर प्लस बजट पेश कर सकती है। दूरसंचार पुलिस से संबंधित विषय को मंजूरी दी गई है। श्रम विभाग की वाह आवास विभाग की कुछ प्रस्ताव भी मंजूर किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि आज की कैबिनेट में राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव नहीं आ सका। इसके लिए कैबिनेट ने नाराजगी व्यक्त की है। वहीं आज पर्यटन नीति मंजूर नहीं हो सकी है इसका प्रेजेंटेशन कैबिनेट बैठक में हुआ लेकिन इसे अगली कैबिनेट पर लाने के लिए कहा गया है। बताया जा रहा है कि सत्र आहूत होने के कारण आधिकारिक रूप से ब्रीफिंग नही की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
