उत्तराखंड
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज, बरतें सावधानी, जानें लक्षण…
Dengue: उत्तराखंड में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर डेंगू के बढ़ते मामले चिंता का कारण बने हुए है। बताया जा रहा है कि राज्य में डेंगू के अभी तक कुल 659 मामले सामने आए है। सबसे अधिक मामले देहरादून और हरिद्वार में आए हैं। वहीं प्रभारी स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि डेंगू से रोकथाम के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के अलावा पौड़ी व टिहरी जिले में भी लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश में डेंगू के 39 मामले आए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 34 लोग में डेंगू की पुष्टि हुई है। पौड़ी गढ़वाल में तीन व ऊधमसिंह नगर में भी दो मामले आए हैं। सबसे अधिक मामले देहरादून और हरिद्वार में आए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में डेंगू से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
डेंगू बुखार होने पर क्या दिखते हैं लक्षण
डेंगू के शुरुआती लक्षण अक्सर अन्य बीमारियों का संकेत करते हैं। ऐसे में कई लोग डेंगू और वायरल फीवर में कंफ्यूज रहते हैं। डेंगू में बुखार के साथ दर्द या त्वचा पर दाने नजर आते हैं। इसके अलावा आंखों में दर्द, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में दर्द, मतली/उल्टी, जोड़ों का दर्द इत्यादि।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
