उत्तराखंड
उत्तराखंड में बारिश का कहर, अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का अलर्ट…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश कहर बरसा रही। नदी नाले उफान पर हैं। खौफनाक मंजर सामने आ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने देहरादून सहित 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने सोमवार 01 अगस्त के लिए देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदी नाले उफान पर हैं।
बताया जा रहा है कि गंगा का जल स्तर बढ़ने से लक्सर में किसानों की परेशानी बढ़ गई हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान (293 मीटर) के करीब पहुंच गया है। पानी बढ़ने से गंगा के आसपास के खेतों में फसल जलमग्न हो गई हैं। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भी पानी भर गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
