उत्तराखंड
उत्तराखंड में कंपकंपाती ठंड के बीच इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में कंपकंपाती ठंड के बीच बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटे में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मैदानी जिले उधम सिंह नगर, हरिद्वार में शीतलहर और घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं देहरादून,हरिद्वार,पौड़ी ,टिहरी,चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होंगे जिससे बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने पर ठंड के कम होने के आसार बताए गए हैं। वहीं उत्तरकाशी, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं नए साल के जश्न पर बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल सकते है। तराई क्षेत्रों में कोहरे की भी संभावना व्यक्त की गई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
