उत्तराखंड
उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम…
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कई मार्ग बाधित है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलाें में बारिश पर पूर्वानुमान लगाया है। विशेषकर पर्वतीय जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग ने गुरुवार के लिए बागेश्वर, चम्पावत, यूएस नगर में कहीं -कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विभाग की ओर से 30 जुलाई तक कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। 29 जुलाई को देहरादून और नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 30 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 31 को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। बरसात के बाद भूस्खलन से कई सड़कें बंद हो गईं हैं, जिससे यात्री जगह जगह फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद टिहरी जिले में करीब आठ सड़कों पर यातायात ठप है। भूस्खलन की वजह से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा आदि जिलों में भी सड़कें बंद हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
