उत्तराखंड
Election: देहरादून में राष्ट्रपति चुनाव मतदान जारी…
देहरादून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा।
उत्तराखंड में मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है। मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
