उत्तराखंड
इस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, डेढ़ लाख से ज्यादा अभ्यार्थि देंगे परीक्षा…
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की पटवारी / लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा-2022 को लेकर बड़ा अपडेट आया है। भर्ती परीक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर ली है। कुल 563 रिक्तियों की इस भर्ती परीक्षा में 158000 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 498 परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा का आयोजन 8 जनवरी को 11:00 से 1:00 के बीच में किया जाना है आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि अब इस भर्ती परीक्षा को 13 जनपदों में 498 परीक्षा केंद्रों पर कराया जाएगा। परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यार्थियों से अपील की गई है कि वह लिखित परीक्षा में समय से अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचे और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
