उत्तराखंड
प्रेम: यहां मुस्लिम बेटी ने रखा रोजा, मित्र हिंदू परिवार ने की बेटी की पूजा अर्चना,,
देश। कर्नाटक मे हिंदू और मुस्लिम परिवार एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जारी रखे हैं। यहां के दो परिवार इसका जीता जागता उदाहरण हैं, जिन्होंने पचास साल पुरानी दोस्ती बखूबी निभाई है। यहां के वासुदेव नारायण राव शास्त्री की फोटोग्राफर अलीसाबा कुंतोजी की दोस्ती मिसाल है। रमजान के महीने में इन दो परिवारों ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा है।
अलीसाबा कुंतोजी की छह साल की पोती शिफानाज को घर बुलाकर वासुदेव नारायण राव के परिवार ने आरती की। शिफानाज ने रविवार को सुबह तीन बजे उठकर रोजा रखा था। इस पर कुंतोजी के बचपन के दोस्त वासुदेव शास्त्री ने शिफानाज़ को सम्मानित करने का फैसला किया।
- मुस्लिम कुंतोजी परिवार की सहमति से शास्त्री ने लड़की को अपने घर बुलाया और उसका सम्मान किया। शास्त्री के बच्चे गौरी और रानी ने शिफानाज को तैयार किया। बच्ची की आरती उतारी गई। उसे नई पोशाक देने के साथ मिठाई खिलाई गई। बच्ची के माता-पिता इससे काफी खुश नजर आए।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
