उत्तराखंड
एक फरवरी से शुरू होगी 10वीं-12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, पढ़ें डिटेल्स…
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने वाली है। ये परीक्षाएं कल से यानी एक फरवरी से 28 फरवरी तक होंगी। वहीं इस बार बोर्ड एग्जाम का पैर्टन बदल गया है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर नए पैर्टन की जानकारी दी है और सैंपल पेपर अपलोड किए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा और बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,432 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एक फरवरी से शुरू होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों में व्यवस्थाएं की हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि बोर्ड परीक्षाएं मार्च से शुरू होंगी और छह अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। इस बार बोर्ड एग्जाम के पैर्टन में बदलाव किया गया है। जिसके लिए छात्र-छात्राएं www.ubse.uk.gov.in के old model question paper कॉर्नर में सैंपल पेपर देख सकते हैं। इनमें किन प्रश्नों के कितने नंबर हैं, इसकी जानकारी दी गई है। विद्यार्थी इन सैंपल पेपर को देख अपनी तैयारी कर सकते है। इससे उन्हें पेपर समझने में मदद मिलेगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
