उत्तराखंड
उत्तराखंड सहित देश के गरीब परिवारों को मिलता रहेगा एक साल तक मुफ्त राशन…
देश के गरीबों को मुफ्त अनाज देने के लिए पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सहित देश के गरीब परिवारों को एक साल तक मुफ्त राशन की योजना मिलती रहेगी। सरकार इस योजना पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल और गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद होती है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आगे बढ़ाते हुए आम बजट में इसके लिए दो लाख करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसके तहत अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त राशन की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। बताया जा रहा है कि सरकार की इस योजना से उत्तराखंड के साढ़ेे 13 लाख अंत्योदय कार्ड धारकों के 61 लाख 94 हजार पात्र व्यक्तियों को अगले एक साल तक मुफ्त राशन की आपूर्ति होती रहेगी।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार गरीब वर्ग को प्रति माह मुफ्त राशन देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) चला रही है। बीते माह इस योजना को अगले 12 महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। योजना 31 दिसंबर 2022 को खत्म हो रही थी, लेकिन केंद्र सरकार ने लोगों को नए साल का तोहफा देते हुए बीते दिन योजना को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब 31 दिसंबर 2023 तक योजना के तहत मुफ्त राशन लोगों को मिलता रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
