उत्तराखंड
नए संसद भवन के उद्घाटन पर PM मोदी ने किया 75 रुपये का विशेष सिक्का जारी, जानें…
आजादी के बाद आज देश को नई संसद भवन को तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजन आदि के बाद देश को आज नई संसद समर्पित की है। वहीं नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर रविवार को पीएम मोदी ने 75 रुपये का एक विशेष सिक्का जारी किया। यह सिक्का कई विशेषताओं से भरपूर है। आइए जानते है इसके बारें में…
मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने संसद के उद्घाटन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम के दूसरे चरण के दौरान में स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का जारी किया है। इस सिक्के का वजन 34.65-35.35 ग्राम है। यह 44 मिमी का गोल आकार का सिक्का है। इस सिक्के को पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है। इस सिक्के में 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, और 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण है।
बताया जा रहा है कि 75 रुपये के सिक्के के पिछले हिस्से पर संसद परिसर की छवि है। अग्र भाग पर अशोक स्तंभ, जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा हुआ है। इतना ही नहीं सिक्के में अशोक स्तंभ के बाईं ओर देवनागिरी लिपी में भारत और दाईं ओर अंग्रेजी में इंडिया लिखा है। जबकि सिक्के के पिछले हिस्से पर संसद परिसर की छवि है, इसके ऊपरी हिस्से में हिंदी और नीचे अंग्रेजी में संसद संकुल लिखा है। संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
