उत्तराखंड
पीएम मोदी ने ₹1267 करोड़ के रोपवे की रखी आधारशिला, जानें पूरी योजना…
Uttarakhand News: पीएम मोदी आज उत्तराखंड में है। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन किए। जहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने बाबा केदार के भक्तों को 12 सौ करोड़ की सौगात दी है। उन्होंने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक बनने वाले रोपवे प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर तीर्थयात्रियों और यहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रधानमंत्री केदारनाथ में पूजा करने के बाद बद्रीनाथ के लिए रवाना हो गए है। पीएम मोदी करीब 11 बजे बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड में कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में भगवान शिव की रुद्राभिषेक पूजा की। पीएम मोदी ने करीब आधा घंटे तक विशेष पूजा की। इसके बाद मंदिर की परिक्रमा की।
बताया जा रहा है कि इसके बाद पीएम मोदी ने ₹1267 करोड़ की लागत से बनने वाले गौरीकुंड-केदारनाथ रोपवे की आधारशिला (PM Modi Laid Foundation stone of Kedarnath ropeway) रखी। यह रोपवे करीब 9.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट का रह जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
