उत्तराखंड
पॉलिटिक्स: पंजाब असेंबली में राजनेताओं के बीच गहमागहमी,,
देश। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक विधानसभा में लड़ते दिख रहें है। महिला विधायक एक दूसरे के बाल खीचतें देखी जा सकती है। ये वीडियो पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच पंजाब असेंबली में रविवार को महिला विधायकों के बीच हाथापाई हुई। बताया जा रहा है कि सरकार और विपक्ष की विधायक आपस में गुत्थमगुत्था हो गईं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महिला विधायकों के बीच यह विवाद पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनने को लेकर हुआ। पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमें महिलाएं एक-दूसरे के साथ झगड़ती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान पुरुष विधायकों ने बीच में आकर महिलाओं को लड़ने से रोका। चीखती-चिल्लाती हुई महिला विधायकों ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की और बाल भी खींचे। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के भंग होने के बाद अब पंजाब विधानसभा के भी भंग होने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व गवर्नर चौधरी मोहम्मद सरवर को रविवार सुबह ही पद से हटा दिया गया था, इसके बाद पंजाब से PTI नेता ओमर सरफराज चीमा को गवर्नर बनाया गया। पाकिस्तान सरकार में मौजूद सूत्रों ने बताया कि सरवर को गवर्नर पद से पाकिस्तान मुस्लिम लीग (काएद-ए-आजम) पार्टी के नेता चौधरी परवेज इलाही के कहने पर हटाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
