उत्तराखंड
उत्तराखंड में यहां नदी में वाहन गिरने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर जनपद उत्तरकाशी से आ रही है। यहां तहसील मोरी क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार को एक पिकअप वाहन (UK07CA-5731) नदी में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हो गए है। वहीं अन्य लापता की तालाश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन मोरी से नैटवाड़ की ओर जा रहा था। उक्त वाहन में 05 लोग सवार थे। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नदी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने मौके पर रेस्क्यू चलाया गया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा नीचे नदी में उतरकर वाहन में सवार 05 लोगों में से 03 घायलों को निकालकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मोरी पहुँचा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसका शव बरामद कर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया। मृतक की शिनाख्त मिठन सिंह पुत्र अब्बल सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम खान्यासनी, तहसील मोरी के रूप में हुई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति घटना में लापता है जिसकी SDRF रेस्क्यू टीम, स्थानीय पुलिस व राजस्व पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
