उत्तराखंड
वन विकास निगम में अधिकारियों- कर्मचारियों पर गिरी गाज, इन्हें किया गया निलंबित…
उत्तराखंड में एक बार फिर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां लालकुआं वन विकास निगम में चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन विकास निगम ने चार अधिकारियों-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई निगम के डिपो संख्या पांच में लकड़ी की नीलामी घोटाले के मामले में की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं स्थित डिपो संख्या पांच में नीलामी लकड़ी बिक्री में ठेकेदार और कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 9 लाख के घपले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नीलामी की निर्धारित कीमत से कम रकम का बिल बनाकर सरकारी धन का घोटाला किया गया है। मामले में गंभीर आरोपों में चार कर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए कमेटी गठित की है।
बताया जा रहा है कि मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत में डिपो अधिकारी के अलावा लेखा शाखा में क्लर्क गिरीश जोशी, डिपो कार्यालय के क्लर्क प्रताप बिष्ट और संविदा कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर अनिकेत के खिलाफ निलंबित किया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
