उत्तराखंड
उत्तराखंड में अब यहां शिक्षक और वार्डन पर गिरी गाज, निलंबित..
उत्तराखंड में आए दिन शिक्षकों पर कार्रवाई हो रही है। लगातार स्कूलों और प्रदेश को शर्मसार करते मामले सामने आ रहे है। अब नया मामला चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र से है। जहां राजीव गांधी नवोदय विद्यालय छात्रावास के वार्डन और संविदा शिक्षक को निलंबित कर दिया है। मामला बाल कटाने से जुड़ा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लोहाघाट स्थित नवोदय छात्रावास में छात्रों ने वार्डन और संविदा शिक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने रात नौ बजे जबरन छात्रों के बाल अपने हाथ से ही काटने शुरू कर दिए। आरोप है कि मंगलवार होने के कारण जब छात्रों ने बाल कटाने से मना किया तो शिक्षक ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि मारपीट के बीच एक छात्र हॉस्टल से भाग गया। जिसके बाद मारपीट का यह मामला थाने तक पहुंच गया।
वहीं मामले के प्रकाश में आने के बाद स्कूल प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए संविदा पर तैनात शिक्षक और वार्डन को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। वहीं शिक्षक को 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
