उत्तराखंड
क्राइम: व्लॉगर सौरभ जोशी पर जांच की तलवार लटकी, नोटिस जारी…
देहरादून। उत्तराखंड के व्लॉगर सौरभ जोशी समेत कई यूट्यूबर्स को स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने हिबॉक्स एप से 1000 करोड़ की ठगी मामले में नोटिस भेजा है। सौरभ जोशी समेत इन यूट्यूबर्स पर आरोप है कि इन सभी ने एप के लिए प्रचार कर 30 हजार से अधिक पीड़ितों को आकर्षित किया था।
बता दें गिरोह का मुख्य आरोपी जे शिवराम (30) निवासी चेन्नई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के बैंक खातों में मौजूद 18 करोड़ रुपए सीज किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को अभी तक इस मामले में 151 शिकायत मिली है। एप्लिकेशन हिबॉक्स में निवेश करने के नाम पर गारंटीड रिटर्न देने का दावा किया गया था। ठगों ने सौरभ जोशी, भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, एलवीश यादव, अभिषेक मल्हान, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, दिलराज सिंह के जरिये एप का विज्ञापन करवाया था। 20 अगस्त को मुकदमा दर्ज करवाने के बाद जांच में सामने आया कि हिबॉक्स के खिलाफ उत्तर पूर्व जिले के साइबर थाने में 30 और शाहदरा जिले में 24 शिकायत दर्ज हैं। इन सभी को अब आईएफएसओ यूनिट ट्रांसफर कर दिया है। मामले की जांच अभी जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरेला पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना…
हरेला पर सीएम धामी ने शुरू किया राज्य स्तरीय पौधारोपण अभियान, जागेश्वर के विकास को लेकर 8 बड़ी घोषणाएं..
देहरादून में मतदाता सूची सुधार का मौका, 13 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
हरेला प्रकृति संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत का जनआंदोलन : धामी
पूर्णागिरि धाम मार्ग पर लगेंगी एलईडी स्ट्रीट लाइटें, 8.10 करोड़ की योजना शुरू…
