उत्तराखंड
डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों के अनुकरण से सशक्त बनेगा नया भारत – मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने देश की एकता, अखण्डता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने वाला संविधान राष्ट्र को प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने दलित एवं वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय संविधान के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान ने देश के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त किया।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श, सिद्धांत और विचार आज भी हमें एक समतामूलक, न्यायपूर्ण और समरस समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे डॉ. अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को सुदृढ़ करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…
सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात…
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना…
पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
