उत्तराखंड
नेपाल का लापता हेलिकॉप्टर क्रेश, पांच लोगों के शव बरामद…
नेपाल में सुबह 10 बजे के करीब लापता हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया है। बताया जा रहा है कि क्रेश हेलिकॉप्टर का मलबा पहाड़ी पर मिला है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। अन्य की तालाश की जा रही है। माना जा रहा है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 9एन-एएमवी हेलीकॉप्टर ने राजधानी काठमांडू के लिए सुबह नौ बज कर 45 मिनट पर सोलुखुंबु में सुरकी से उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। उसके उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया। तबसे उसकी तालाश की जा रही थी। अब उसका मलबा मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया है कि ऐसा लगता है कि हेलिकॉप्टर पहाड़ी की चोटी पर किसी पेड़ से टकरा गया था। वहीं बरामद किए गए शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास लापता मनांग एयर का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। खोजी दल को लापता हेलीकॉप्टर का मलबा लिखु पीके ग्राम परिषद और दुधकुंडा नगर पालिका -2 की सीमा पर पाया गया है। जिसे आमतौर पर लामाजुरा डांडा कहा जाता है। नेपाल के खोजी दल ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक शव की अभी भी तलाश जारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
